गढ़वा में भाजपा का प्रदर्शन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के खिलाफ शवयात्रा निकाल फूंका पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गढ़वा में हेमंत सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्णन किशोर का शवयात्रा निकालकर पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व धनंजय गौड़ ने किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि हेमंत सरकार के वित्त मंत्री विकास नहीं झारखंड का विनाश करने में लगे हुए हैं। झामुमो कांग्रेस का हिन्दू विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री हिन्दुओं को बांटने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनता उनकी मंशा समझ चुकी है हेमंत सरकार के सबसे नकारा मंत्री साबित हुए हैं उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन किशोर जनता के लिए नहीं बल्कि अपनी सुख-सुविधा के लिए सरकार से विद्रोह कर चुके हैं जिसे झारखंड की जनता देख चुकी है आनेवाले समय के विधानसभा चुनाव में यही हिन्दू समाज उन्हें सत्ता से बेदखल करेगी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि वित्त मंत्री राधाकृष्णन किशोर का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर चुनाव जीते और 2014 से 2019 तक रघुबर दास सरकार में सत्ता भोग कर आज भाजपा का विरोध कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री भ्रम में नहीं रहे आनेवाले समय में जनता सत्ता से उतारने का काम करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता बिनोद चंद्रवंशी जिला उपाध्यक्ष कैलाश कश्यप मनोज जायसवाल जिला महामंत्री जितेन्द्र चंद्रवंशी जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे कार्यालय मंत्री ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनीष गुप्ता इंद्रेश पाण्डेय विधायक प्रतिनिधि डाॅ लाल मोहन टिंकू गुप्ता पुर्व मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप सोशल मीडिया अभिषेक कश्यप विशाल गुप्ता राजेश यादव राजु गौड़ दिनेश कुशवाहा मदन यादव सहित अन्य कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

