पत्नी संग ओरिया गांव में छठ व्रत कर रहे विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता, अमानत नदी तट पर देंगे अर्घ्य
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, पत्नी संग ओरिया गांव में छठ व्रत कर रहे विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता
अमानत नदी के तट पर भगवान सूर्य को देंगे अर्घ्य, विधायक ने क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को छठ महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए किया आमंत्रित
फोटो
नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू) : लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव से शुरू हो गया। छठ महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। इस अवसर पर पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता अपनी धर्मपत्नी किरण मेहता के साथ नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता के धर्मपत्नी ओरिया गांव में छठ महापर्व मना रहे हैं। विधायक अपनी पत्नी के साथ पूरे विधि-विधान और निष्ठा के साथ छठ व्रत कर रहे हैं। ओरिया गांव में विधायक के छठ व्रत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के जिला प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता का पैतृक आवास भी इसी गांव में स्थित है। छठ महापर्व के दौरान विधायक डॉ. मेहता एवं उनकी धर्मपत्नी प्रकाश मेहता के आवास पर ही धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करेंगे। इसी क्रम में खरना का प्रसाद भी उनके आवास पर आयोजित किया जाएगा। विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने पांकी विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा विभिन्न मंच-मोर्चों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से ओरिया गांव स्थित प्रकाश मेहता के आवास पर पहुंचकर छठ महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, स्वच्छता, अनुशासन, सामाजिक समरसता और लोक कल्याण का प्रतीक है। यह पर्व समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधने के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि छठ महापर्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत अमानत नदी के तट पर पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। नदी तट पर सूर्योपासना के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की जाएगी। छठ पूजा के विभिन्न अनुष्ठानों को लेकर परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।गौरतलब है कि छठ महापर्व में नहाय-खाय के बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उदीयमान सूर्य को प्रातःकालीन अर्घ्य देने की परंपरा है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करते हैं।
इस अवसर पर विधायक डॉ. मेहता ने समस्त क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।



