12 मई को बुद्ध जयन्ती महोत्सव का अम्बेडकर पार्क मेदिनीनगर में भव्य आयोजन को सफल बनावें:शत्रुघ्न कुमार शत्रू
12 मई को बुद्ध जयन्ती महोत्सव का अम्बेडकर पार्क मेदिनीनगर में भव्य आयोजन को सफल बनावें:शत्रुघ्न कुमार शत्रू
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि राष्ट्रीय बौद्ध महासभा,अम्बेडकर चेतना परिषद,समाजिक न्याय परिषद,झारखण्ड क्रांति मंच समेत विभिन्न बौद्धवादी समाजिक सगठनों के संयुक्त तत्वाधान में पलामू प्रमंडल के मुख्यालय मेदिनीनगर के ह्रदयस्थल अम्बेडकर पार्क में आगामी 12 मई 2025 को पहली बार बुद्ध जयन्ती महोत्सव का भव्य आयोजन इंंजी० डी राम की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा,जिसमें तन,मन व यथासंभव धन से शामिल होकर तथागत बुद्ध के अनुयायी सैकड़ों की संख्या में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे।
जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बल्कि विश्वगुरु बुद्ध दिया है,जिन्होंने बिना कारण युद्ध से बचने की सलाह दी है,लेकिन अगर किसी ने हमारी सम्प्रभुता पर हमला किया तो बुद्ध के देश को युद्ध की मुद्रा में मुस्कुराना अपरिहार्य होगा?
विज्ञप्ति में उन्होंने बताया है कि हाल ही में पूर्व प्राचार्य भिखारी राम जी के हमीदगंज स्थित आवास पर आयोजन समिति के रवि पाल,एड०विनोद सोनी,ईश्वरी महतो,रामदयाल राम,राजू रजक,ललन प्रजापति,जंगाली महतो,श्याम नारायण भुईयां,लोचन बैठा,डा० कौशल किशोर,रामलखन बौद्ध समेत कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा बुद्ध जयन्ती समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा के बाद अंतिम रुप दिया गया है।ऐसे समय में जबकि पूरी दुनिया के बौद्ध उपासक तथागत भगवान बुद्ध के ज्ञानस्थली बौधगया स्थित महाबोधि विहार मुक्ति आन्दोलन में प्राणपन से लगे हैं,पलामू की धरती पर बुद्ध जयन्ती महोत्सव का आयोजन एक ऐतिहासिक कदम होगा।
