वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट हमेशा लोगों के सेवा के लिए तत्पर है

0
09d8a6d7-c615-4a43-bc09-b6bbec8c2989

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट हमेशा लोगों के सेवा के लिए तत्पर है

पलामू – वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट न सिर्फ जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण, सालों भर कपड़े वितरण ,सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान और अन्य सामाजिक कार्य करता है बल्कि इस टीम के सदस्य अक्सर लोगों को रक्त भी उपलब्ध कराते हैं। आम लोगों का इस ट्रस्ट पर इतना भरोसा है कि आए दिन लोग इनसे रक्त के लिए संपर्क करते हैं। टीम के लोग अपने परिचितों को मोटिवेट करके रक्तदान कराते हैं या खुद करते हैं। इसी क्रम में कल एक अति जरूरतमंद थैलीसीमिया पिड़ित बच्चे को टीम वरदान के सक्रिय सदस्य, रक्तवीर मयूरेश द्विवेदी ने एक यूनिट रक्तदान किया और मानवता का परिचय दिया। पिता के आधार कार्ड में त्रुटि के कारण उस बच्चे को ब्लड बैंक से ब्लड नहीं मिल पा रहा था इस परेशानी को देखते हुए परिजनों ने टीम वरदान के सदस्य लक्ष्य श्रेष्ठ से संपर्क किया फिर लक्ष्य ने मयूरेश द्विवेदी को सहयोग करके उनसे रक्तदान करवाया। टीम वरदान परिजनों के आधार कार्ड की त्रुटियों को सुधरवाने के लिए भी प्रयासरत है ताकि आगे दिक्कत न हो।संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि मयूरेश जैसे युवा इस समाज के लिए प्रेरणा हैं इनसे रक्तदान से डरने वाले लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *