पागल हो गई है ये, बाहर करो इसे…’, महिला नेता को नजदीक आते देख भड़के दिग्विजय सिंह, गार्ड से बोलकर बाहर करवाया

0
Untitled

पागल हो गई है ये, बाहर करो इसे…’, महिला नेता को नजदीक आते देख भड़के दिग्विजय सिंह, गार्ड से बोलकर बाहर करवाया

 

एमपी। दिग्विजय सिंह ने अपनी ही महिला समर्थक के लिए ऐसे शब्द कह दिए कि हर कोई सन्न रह गया. गुना से चलकर ग्वालियर में मिलने पहुंची जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित एक निजी होटल में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे. दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए कई कार्यकर्ता होटल पहुंचे हुए थे.इस दौरान दिग्विजय सिंह जब एक तरफ खड़े होकर कांग्रेस के भिंड जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा से बात कर रहे थे, उसी वक्त गुना की ही रहने वाली डॉक्टर लीना शर्मा अपने नेता दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए आगे बढ़ गईं. यह देखकर दिग्विजय सिंह के गार्ड ने लीना शर्मा को रोक दिया और उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया. लीना शर्मा को नजदीक आते देख दिग्विजय सिंह भी भड़क गए. उन्होंने कह दिया कि यह औरत पागल हो गई है, इसे बाहर निकालो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *