*वन विभाग द्वारा रास्ता बंद किए जाने के खिलाफ जनता हुई गोलबंद, *

0
76dd1e94-b288-4dd5-8bea-dda15d3398e9

मूर्ति विसर्जन के लिए तालाब जाने का रास्ता छोड़े वन विभाग – राजेश यादव।

चंदन पांडे,गिरिडीह

वन विभाग द्वारा रास्ता बंद किए जाने के खिलाफ जनता हुई गोलबंद, रास्ता मुक्त करने की मांग।

भूतपूर्व जिप सदस्य राजेश यादव तथा राजेश सिन्हा, युवा राष्ट्रीय जनता दल मंटू यादव के अगुवाई में एक बैठक आज सिरसिया छिन्नमस्तिके दुर्गा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता नगर निगम 12 नंबर के वार्ड कमिश्नर अजय कुमार रजक ने करते हुए मूर्ति विसर्जन के लिए जाने वाले तालाब के रास्ते को वन विभाग द्वारा घेर लिए जाने से उत्पन्न हुई कठिनाइयों की बात कही।

बैठक में उपस्थित लोगों ने भी ‘मां छिन्नमस्तिके’ सहित आसपास के कई कालीमंडा में पूर्वजों के काल से ही स्थापित मूर्तियों के विसर्जन स्थल वाले तालाब में जाने के रास्ते को वन विभाग द्वारा घेर दिए जाने के खिलाफ लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए तत्काल तालाब का रास्ता मुक्त कर उसे पूर्व की भांति खुला छोड़ने की एकमत से मांग की।

वहीं, बैठक में मौजूद भूतपूर्व जिप सदस्य एवं गांडेय विधानसभा क्षेत्र के नेता राजेश यादव ने कहा कि, रास्ते की घेराबंदी के मामले में संबंधित वन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की जरूरतों व आम जनों की धार्मिक भावनाओं का भी ख्याल नहीं रखा। कहा कि, हमारे पूर्वजों के समय से ही स्थापित तीन कालीमंडा की मूर्तियों सहित आसपास प्रतिवर्ष पूजा के लिए अन्य स्थापित की जाने वाली देवी-देवताओं की भी मूर्तियां इसी तालाब में विसर्जित की जाती हैं। इसलिए तालाब में जाने के रास्ते को बंद कर देना सरासर गलत है, जबकि रास्ता बंद करते समय भी लोगों ने इसका विरोध किया था।

इधर, राजेश सिन्हा ने भी अपने वक्तव्य में वन विभाग की इस कार्रवाई को गलत बताते हुए लोगों की जरूरतों और धार्मिक आस्था के मद्देनजर तत्काल तालाब का रास्ता छोड़ने की मांग करते हुए इसके लिए किसी भी तरह के मुहिम में लोगों के साथ रहने की बात कही।

बैठक में सर्वसम्मति से जिला उपायुक्त, डीएफओ, एसडीओ सहित अन्य पदाधिकारियों को भी इस बाबत आवेदन देकर रास्ता मुक्त कराने की मांग की जाएगी। साथ ही, रास्ते के लिए सामुदायिक पट्टा के लिए विधिवत प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।

आज की बैठक में मुख्य रूप से अधिवक्ता धनेश्वर यादव, मोहन राय, हरिश्चंद्र रजक, पर्यावरणविद विलियम जी एवं बिनोद वर्मा, राजद नेता मंटू यादव, रंजीत ठाकुर, अनिल सिन्हा, छोटू रजक, किशन सिन्हा, निरंजन सिन्हा, अशोक पंडित, गोविंद पंडित, जीतन पंडित, अनिल पंडित, मोहन राय, रेंटू ठाकुर, खीरू राय, शशि कुमार, विजय रजक, अशोक यादव, मनोज यादव, कैलाश यादव, गुड़का यादव, दीपू यादव, लोकी राय, चंदन सिंह, विजय राय, दीपू यादव, प्रवीण यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed