विशेष समुदाय के लोगो ने पशु पर तलवार से किया हमला व युवक की पिटाई, अक्रोशित लोग कर रहे गिरफ़्तारी की मांग

0
d38ad437-eb0b-4b32-aaf0-68f7ccd4781d

विशेष समुदाय के लोगो ने पशु पर तलवार से किया हमला व युवक की पिटाई, अक्रोशित लोग गिरफ़्तारी की मांग पर अड़े

आख़िर किसने की सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश,आक्रोशित लोग कर रहे कार्रवाई की मांग

गढ़वा:–शहर के मझिआंव मोड़ के पास देर रात्रि एक विशेष समुदाय के लोगो ने पशु पर तलवार से हमला कर दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय युवकों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी विशेष समुदाय की भीड़ ने मारपीट किया। जिसके बाद युवक सदर को अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

गढ़वा में घिनौनी कुकृत्य : – गढ़वा शहर के पुरानी बाजार स्थित हज़रत मलंग शाह दाता का 30 जून को सालाना उर्स कार्यक्रम था। इसके लिए प्रत्येक वर्ष एक जुलूस निकाला जाता है। उसी जुलूस में मौजूद कुछ शरारती तत्वों द्वारा मझिआंव मोड़ पर खड़े एक बैल पर तलवार और बोतल से हमला कर जख्मी कर दिया। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने जब उसके चीखने की आवाज सुनी तो देखा की पशु घायल है। उसे इलाज की जरूरत है वह प्राथमिक इलाज कर ही रहा था की भीड़ से निकल कर आए कुछ युवकों द्वारा इलाज़ कर रहे युवकों पर हमला कर दिया। इस घटना मे तीन युवक तो किसी तरह बच निकले। लेकिन एक युवक पर सभी झपट पड़े और उसके साथ मारपीट घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया। डॉक्टर ने कहा की युवक घायल है जिसका इलाज़ किया जा रहा है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही शहर के लोग आक्रोशित हैं। और मझिआंव मोड़ पर जमा हो कर जहां एक ओर उनके द्वारा आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

इधर विश्व हिंदू परिषद के लोग गिरफ्तारी की कर रहे है मांग…
जानकारी के अनुसार देर रात हुई घटना को लेकर हिंदू समाज के सभी सुबह को सभी मझिआंव मोड से पैदल सकड़ो की संख्या में रंका मोड से होते हुए चीनिया मोड़ होते हुए सम्हारणालय पहुंचकर आरोपी की गिरफ़्तारी को लेकर जमकर नारेबाजी किया और घंटो बीत जाने के बाद भी अपने मांग पर अड़े हुए है। उधर इस घटना के बाद जिला प्रशासन मामले को शांत कराने को लेकर तत्काल गढ़वा थाना में एक बैठक भी बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *