गिरिडीह में छह दिवसीय एक्यूप्रेशर शिविर संपन्न, मरीजों को दिए गए स्वस्थ रहने के जरूरी सुझाव
रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर एवं साईं परमेश्वर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में छः दिवसीय एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन सफलता पूर्वक आज सपन्न हुआ, यह जाँच शिविर से गिरिडीह वासियों को अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिया गया। इस जाँच शिविर को सफल बनाने में साईं परमेश्वर हॉस्पिटल के संचालक डॉ रवि कांत, डॉ वंदना कुमारी, डॉ संजय यादव और उनके सभी स्टाफ, रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के अध्यक्ष राजेंद्र तर्वे, सचिव अनिल मिश्रा, सह सचिव सी ए आकाश रौशन, सुजय राज गुप्ता, रंजीत लाल, विकाश शर्मा, विकास सिन्हा, संतोष बरनवाल, सुबोध मोदी, अनिल गुप्ता, सी ए ब्रह्मदेव प्रसाद, मनीष गुप्ता आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन में सहयोग के लिए अध्यक्ष राजेंद्र तर्वे जी ने कहा , आगे भी समाज के कल्याण हेतु आवश्यक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन क्लब करता रहेगा। उन्होंने एक्यूप्रेशर कैंप में आए हुए डॉ और सभी सहयोगी को धन्यवाद दिया।

