इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन का संदेश हरा भरा रखना है ,परिवेश

0
3ace8728-bac0-46b8-a74e-832c648fb1d6

इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन का संदेश हरा भरा रखना है परिवेश

गिरिडीह :- इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने नए सत्र की शुरुआत इनरव्हील मैराथन के साथ किया। इस मैराथन में कार्मेल स्कूल के 175 छात्रों ने भाग लिया, जिन्होंने पौधे हाथ में लेकर पैदल मार्च अलकापुरी रोड में किया और ‘पेड़ बचाओ’ के नारे से गुंजायमान किया।

मैराथन की शुरुआत क्लब फाउंडर पीडीसी पुनम सहाय ने हरी झंडी दिखाकर की। कार्मेल स्कूल के छात्रों ने पर्यावरण बचाओ पर नृत्य-नाटक और भाषण भी प्रस्तुत किए। साथ ही अतिथियों के साथ इनरव्हील के मेंबर्स ने कार्मल स्कूल के प्लेग्राउंड में वृक्षारोपण भी किया।
साथी ही डॉक्टर्स डे और सीए डे के उपलक्ष में शहर के गणमान्य डॉक्टर और सीए को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया और सम्मान किया गया। वहां बच्चों के बीच एक स्लोगन राइटिंग कंपटीशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राखी झुनझुनवाला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अध्यक्ष सोनाली तारवे ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और कार्मेल स्कूल का आभार व्यक्त किया उनके सहयोग से ही कार्यक्रम सफल हो पाया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और पेड़ों को बचाने का संकल्प लें।
मौके पर रंजना बगड़िया सुमन गौरीसरिया, अर्चना कुमारी, डॉ विकास माथुर, डॉ पी सहाय, डॉ संजीव कुमार, डॉ एनी, डॉ शीतल गौरीसरिया,CA विकास बगड़िया क्लब ISO एडवोकेट सुनीता शर्मा एडिटर दीप्ति सिन्हा कार्मल स्कूल के टीचर्स, तनूजा भूषण रिया शर्मा नमिता जमुआर रश्मि गुप्ता संगीता बसई वाला आभा बगड़िया सुमन साव मनीषा कपिस्वे आदि मेंबर्स मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *