विकास ग्राम सेवा संस्थान ट्रस्ट के द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

बोकारो:- आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल तथा प्रदेश सह प्रभारी सुशील सिंह के द्वारा कम्युनिकेशन, मीडिया व सोशल मीडिया की नयी प्रदेश टीम घोषित की गयी है।
कमेटियों की घोषणा करते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त पदाधिकारीगण जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित में काम करेंगे तथा पार्टी को झारखंड में मजबूती से स्थापित करेंगे ।
नवनियुक्त झारखंड प्रदेश पदाधिकारियों में प्रीतम मिश्रा को प्रदेश सम्प्रेषण प्रभारी और भाष्कर सुमन को सह प्रभारी, प्रभात शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी और कुमार राकेश को प्रदेश मीडिया सह प्रभारी, सूर्य प्रकाश को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, सीताराम राणा और जुनैद रहमान को प्रदेश सोशल मीडिया उपाध्यक्ष तथा कमल हसन को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया जोन प्रभारियों की भी नियुक्ति की गयी है। इसमें अभिषेक कुमार, इरशाद आलम, अहसान अंसारी और जमील अख्तर के नाम शामिल हैं।
प्रदेश भर के कई आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।