विधायक शशी भूषण मेहता ने अपने निजी खर्च से करवाया पइन उड़ाही का कार्य, ग्रामीणों में हर्ष ||

0
Untitled

पांकी के सोरठ में विधायक शशी भूषण मेहता ने अपने निजी खर्च से करवाया पइन उड़ाही का कार्य, ग्रामीणों में हर्ष

पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता के द्वारा अपने निजी खर्च से पांकी प्रखंड के सोरठ गांव में भलुआही चेकडैम से सोरठ आहर तक पइन उड़ाही का कार्य तीव्र गति से करवाया जा रहा है।
शुक्रवार की दोपहर दर्जनों ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर उपस्थित होकर विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता को इस नेक कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापन भी किया है, मौके पर मौजूद ग्रामीण मोहम्मद मुस्ताक अंसारी मोहम्मद इंताफ अंसारी हरिद्वार महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से पइन के क्षतिग्रस्त हो जाने से सिंचाई को लेकर सैकड़ो किसानों को काफी दिक्कतें हो रही थी, इस गंभीर मामले को लेकर कुछ दिन पूर्व किसानों ने विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता को इसकी लिखित जानकारी दी थी जिसके तुरंत बाद मामले में संज्ञान लेते हुए विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता ने कुछ हफ्ते पूर्व पइन उड़ाही का कार्य शुरू करवाया, व लगभग 80% कार्य शुक्रवार तक पूर्ण भी हो चुका है।
कार्य होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि अब सिंचाई को लेकर उन्हें काफी सहूलियत होगी, मौके पर ग्रामीण नारायण महतो धर्मेंद्र कुमार ओमप्रकाश साहू उदेश्वर राम भोला राम सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *