कांडी पुलिस ने डिस्ट्रेस वारंटी विक्की मिश्रा को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी के लिए भेजा
न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा गया वारंटी, थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह ने दी जानकारी
कांडी (गढ़वा)। कांडी थाना पुलिस ने वारंट निष्पादन के तहत कार्रवाई करते हुए केस नंबर 128/2025 के डिस्ट्रेस वारंटी विक्की मिश्रा (25 वर्ष), पिता सुनील मिश्रा, निवासी कांडी, थाना कांडी, जिला गढ़वा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय से संबंधित वारंट के निष्पादन को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार तत्पर है।

