“वेटरन्स डे” के शुभ अवसर पर आज पलामू के दो वीर सैनिकों को सतत मिलाप टीम के द्वारा व्हीलचेयर देकर सम्मानित किया गया
“वेटरन्स डे” के शुभ अवसर पर आज पलामू के दो वीर सैनिकों को सतत मिलाप टीम के द्वारा व्हीलचेयर देकर सम्मानित किया गया : पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू।
भारत सरकार ने 14 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर “वेटरन्स डे” घोषित किया है। इस उपलक्ष्य में आज और कल रांची सेना मुख्यालय से आए “सतत मिलाप टीम” और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू टीम के द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए
जा रहे हैं।
इस बारे में विशेष जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि इस उपलक्ष्य में आज पलामू के दो वीर सैनिक शिव जी सिंह और सुशील कुमार मंगलम के आवास पर जा कर दोनों ही वीर सैनिकों को व्हील चेयर दे कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात, पूर्व सैनिकों के द्वारा आज के दिन को यादगार बनाने के लिए जिला स्कूल मैदान में पौधा रोपण भी किया गया।
कल वेटरन्स डे पर स्थानीय जिला स्कूल के प्रांगण में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए “मेडिकल चेकअप कैंप” और “वीरांगना सामान समारोह” का आयोजन भी किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के विधवाओं को राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, कल पूर्व सैनिकों के लिए जिला स्कूल के मैदान में ही मोबाइल सीएसडी कैंटीन भी उपलब्ध रहेगी। पूर्व सैनिक अपने कैंटीन कार्ड के द्वारा रोजमर्रा के समान की खरीदारी भी कैंटीन से कर सकेंगे।
आज के कार्यक्रम में रांची से आए सतत मिलाप टीम के नायब सूबेदार कुबेर पंत, नायब सूबेदार रूपेश थापा, हवालदार संतोष श्रेष्ठ, कमल गुरुंग, ऑल 2/5
जी र टीम, और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू के संरक्षक शिवजी सिंह, जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू सिंह, उपाध्यक्ष गिरवर प्रजापति, महासचिव दिनेश गुप्ता, कार्यकारी महासचिव सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, ब्रजेश शुक्ला, प्रणव तिवारी, धीरेंद्र कुमार, प्रेमचंद शुक्ल, विकाश तिवारी, इत्यादि अनेकों पूर्व सैनिकों की सहभागिता रही।
