वार्ड नंबर 21 के भागलपुर और बिरहा पर में लगा स्ट्रीट लाइट
वार्ड नंबर 21 के भागलपुर और बिरहा पर में लगा स्ट्रीट लाइट
गढ़वा क्षेत्र के वार्ड वासियों की समस्याओं के निदान हेतु कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई। गढ़वा के वार्ड संख्या 21 के भागलपुर और बिरहापर के ग्रामीणों ने अपने क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की थी। आवेदन मिलने के बाद कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी की नेशनल कोऑर्डिनेटर मोमिना खातून अपनी टीम के साथ सर्वे करने के बाद मौके पर पहुँची, और फिर बुधवार को भागलपुर और बिरहा पर दो जगहों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र तिवारी ने कहा कि अपने लिए तो सब कोई जीते हैं पर बहुत कम लोग हैं जो दूसरे के लिए जीते है विकास माली वैसे ही उभरता सितारा हैं जो दूसरे के लिए जी रहे हैं।
स्ट्रीट लाइट लगते ही स्थानीय लोग प्रसन्न दिखे और उन्होंने समाजसेवी विकास माली की सराहना करते हुए कहा कि रात में आवाजाही अब आसान और सुरक्षित हो गई है।
कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी द्वारा किया गया यह सामाजिक कार्य अत्यंत ही सराहनीय है

