टुंडी विधायक सह विधानसभा के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने पांकी में स्वास्तिक इंटरप्राइजेज प्रतिष्ठान का किया उद्घाटन
पांकी डाल्टनगंज मुख्य पथ के बजाज शोरूम के समीप मंगलवार को स्वास्तिक इंटरप्राइजेज प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन टुंडी विधायक सह विधानसभा के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद एवं डब्लू सिंह ने विधिवत रूप से पूजा पाठ कर एवं फीता काटकर किया। सर्वप्रथम टुंडी विधायक सह विधानसभा के मुख्य सचेतक के पहुंचने पर स्वास्तिक इंटरप्राइजेज प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर चुनु सिंह के द्वारा उन्हें फूल माला, बुके, शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उद्घाटन के पश्चात टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि पांकी जैसे शहर में इतने भव्य रूप से और एक ही छत के नीचे फोर व्हीलर गाड़ी के लिए व्हील बैलेंसिंग, एलाइमेंट, वाशिंग सेंटर और ऑटो पार्ट्स सेंटर का इतना बड़ा प्रतिष्ठान खुलना बहुत ही खुशी की बात है। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने स्वास्तिक इंटरप्राइजेज प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर चुनु सिंह को बधाई देते हुए कहा की यह प्रतिष्ठान पांकी के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा कि स्वास्तिक इंटरप्राइजेज प्रतिष्ठान में अब आपको रांची, डाल्टनगंज जैसा सुविधा मिलेगा।
प्रमुख पंचम प्रसाद ने बताया कि फोर व्हीलर गाड़ी के लिए व्हील बैलेंसिंग,एलाइनमेंट, वाशिंग, सर्विसिंग या पार्ट्स लेने के लिए आपको बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
स्वास्तिक इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर चुनू सिंह ने प्रखंड वासियों से अपील करते हुए कहा कि एक बार जरूर सेवा करने का मौका दें।
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित जिला परिषद खुशबू कुमारी, मुखिया मुकेश सिंह, रिंकू सिंह, अरविंद सिंह, गुडु सिंह,अशोक सिंह, राजेंद्र पासवान, जमाल अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

