तरहसी पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लागे ट्रैक्टर को किया जप्त

पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाका सोनपुरा मे 30/ 6 /2026 को रात्रि करीब 1:00 बजे के आसपास तरहसी थाना को गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि सोनपुरा में अवैध रूप से बालू लदा ट्रैक्टर परिवहन कर रहे हैं उसके आधार पर तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम के नेतृत्व में पुलिस टीम को गठन किया गया इसके बाद मौके पर पुलिस टीम दलबल के साथ सोनपुरा पहुंचे जहां अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को हिरासत में लेकर तरहसी थाना लाकर उसे जप्त कर दिया गया है पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है