गिरिडीह उपचुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत दिग्गज नेता हुए शामिल
गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को शहर के गांधी चौक स्थित अशोका होटल में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अमर कुमार बावरी, गीता कोड़ा और संगठन महामंत्री पवन सिंह समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में करीब 32 पदाधिकारियों की मौजूदगी बताई गई है।
करीब तीन घंटे तक चलने वाली इस बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जा रही है। इस दौरान चुनावी रणनीति तैयार करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।
बैठक को आगामी उपचुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से स्पष्ट है कि भाजपा गिरिडीह विधानसभा सीट को लेकर गंभीरता से रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी नेतृत्व चुनावी मैदान में संगठन की भूमिका, स्थानीय मुद्दों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर दिशा-निर्देश दे सकता है।
बैठक के बाद गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की भावी रणनीति और चुनावी तैयारियों की दिशा में कई अहम संकेत सामने आने की संभावना है

