पांकी में बालू माफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन! NGT की रोक के बावजूद 3 ट्रैक्टर जब्त

पांकी पुलिस का बड़ा एक्शन, NGT की रोक के बावजूद बालू का अवैध धंधा, तीन ट्रैक्टर जब्त,माफियाओं में मचा हड़कंप

​आसेहार सगालिन क्षेत्र में दिन-दहाड़े चल रहा था अवैध कारोबार; दो ट्रैक्टर थाना पहुंचे, एक पंचर होने के कारण रास्ते में अटका

​पांकी
​राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के सख्त आदेशों और प्रतिबंधों की धज्जियां उड़ाकर बालू का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ पांकी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए आसेहार सगालिन क्षेत्र से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है। इस औचक कार्रवाई से इलाके के बालू माफियाओं और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
​दिन-दहाड़े चल रहा था अवैध खेल
​सूत्रों के मुताबिक, एनजीटी (NGT) द्वारा बालू के उठाव पर पूरी तरह रोक लगाए जाने के बावजूद पांकी के आसेहार सगालिन इलाके में बेखौफ होकर दिन-दहाड़े बालू का अवैध परिवहन किया जा रहा था। पुलिस को जैसे ही इसकी भनक लगी, उन्होंने बिना वक्त गंवाए जाल बिछाया और मौके से बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को धर दबोचा।
​दो ट्रैक्टर पहुंचे थाना: जब्त किए गए तीन ट्रैक्टरों में से दो को पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित पांकी थाना परिसर पहुंचा दिया गया है।
​एक ट्रैक्टर रास्ते में अटका: तीसरे ट्रैक्टर का टायर पंचर हो जाने के कारण वह खबर लिखे जाने तक थाना नहीं पहुंच सका था। पुलिस बल की निगरानी में उसे भी जल्द से जल्द थाना लाने का प्रयास किया जा रहा है।
​पुलिस की इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
​ पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन ट्रैक्टरों के मालिक कौन हैंl