खैरवा डैम में डूबने से युवक की मौत, गांव में शोक
मेराल थाना अंतर्गत संग़वरिया पंचायत के बनुआ भीमखाड़ में मंगलवार के सुबह डैम में नहाने के दौरान डूब जाने से 28 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेघनाथ सिंह का पुत्र ओम प्रकाश सिंह मंगलवार को अपने गांव के ही खैरवा डैम में नहा रहा था, नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया जहां डूब जाने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों द्वारा ओम प्रकाश सिंह के स्वजन को घटना की जानकारी दी गई। इस दौरान गांव के बड़ी संख्या में लोग भी वहां पहुंच गए तथा स्थानीय गोताखोरों ने ही गहरे पानी में जाकर ओमप्रकाश के शव को बाहर निकाला। उधर परिवार तथा गांव के लोगों द्वारा मेराल पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। ओमप्रकाश के स्वजन तथा गांव के लोग डेड बॉडी को लेकर तुरंत सरकारी अस्पताल मेराल पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया तथा पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए डेड बॉडी को शव जनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ओम प्रकाश सिंह का पत्नी तथा एक पुत्र है, जिसके समक्ष जीवन यापन की गंभीर संकट खड़ा हो गई है। 27 वर्षीय युवक की मौत से घर परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में मातम का माहौल है।

