टेंडर हार्ट स्कूल में मनाया गया भगत सिंह का शहादत दिवस

0
d382ad86-7db6-49cd-8e61-ab4cf09a4f5f

टेंडर टेंडर हार्ट स्कूल में आज भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया।विद्यालय में सभी शिक्षक शिक्षिका एवं कक्षा 7 और 8 के विद्यार्थी शामिल हुए। भगत सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।तस्वीर पर सभी शिक्षकों ने पुष्प अर्पित किया इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के निदेशक एसएन पाठक प्राचार्य विनय चौबे शिक्षक असलम अंसारी शिक्षिका जूली, निशा एवं अदिति ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालें। सभी वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह व्यवस्था परिवर्तन के लिए वैचारिक क्रांति लाना चाहते थे। भगत सिंह के विचार लेखो के रूप में संग्रहीत हैं जिसे आज विद्यार्थियों को पढ़ना चाहिए। शैक्षणिक संस्थानों में भगत सिंह पर व्याख्यान आयोजित किए जाने चाहिए। सचेतन आज पाठ्यक्रमों से भगत सिंह के बारे में कम पढ़ाया गया है अथवा कम पढ़ाया जा रहा है। एक 21 वर्ष का युवा जब एक शहीद का दर्जा पाता है, आज उस उम्र के युवाओं को उससे प्रेरणा लेने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *