स्वच्छता के लिए समाज की सामूहिक पहल: बोकारो में एनएससी कोचिंग संस्थान का स्वच्छता अभियान संपन्न

एनएससी के द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान बोकारो :- शनिवार को रामनगर कॉलोनी स्थित एनएससी कोचिंग इंस्टिट्यूट ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अपना स्वच्छता अभियान चलाया .यह अभियान रामनगर कॉलोनी से होते हुए भोलू बांध , दुर्गा पंडाल ,चित्रगुप्त मंदिर की सफाई के साथ संपन्न हुआ. उल्लेखनीय है कि एनएससी वर्ष में चार बार बड़ा सफाई कार्यक्रम आयोजित करता है .साथ ही साथ छोटे-छोटे सफाई कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता के लिए समाज को जागरूक करने का भी काम करता है .इस अवसर पर एनएससी कोचिंग संस्थान के बच्चे, नौकरी शुदा और एनएससी सुकून बुजुर्ग मनोरंजन केंद्र के बुजुर्गों ने एक साथ भाग लिया । इस अवसर पर अनन्त कुमार सिन्हा सर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम बच्चों को भी प्रेरित कर रहे हैं कि आने वाला समय उनका है और वह इसी तरह अपने राष्ट्र और समाज को को स्वच्छ रखने का प्रयास करेंगे । इसके लिए सभी ने स्वच्छता शपथ भी लिया।इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे. श्री पी एन लाल , श्याम जैन, अजनबी जी, हेमंत ,आकाश ,सोनिया, सपन , विक्रम, सौरभ,गौरभ, नीतिका,अनामिका, ज्योति सहित ग्रुप लीडर सहित 100 बच्चे शामिल हुए. सभी ने इस तरह के स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुशी जाहिर की।