राजद नेता जयशंकर ठाकुर की संदिग्ध मौत: CPI, राजद और झामुमो नेताओं ने SP से की मुलाकात, हत्या की जताई आशंका
पलामू आरक्षी अधीक्षक से सीपीआई जिला सचिव एवं राजद जिलाध्यक्ष ने मृतक के परिजनों के साथ किया मुलाकात। कहा अपराधी ने शातिर तरीके से किया है हत्या ।
आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी, राजद के जिला अध्यक्ष धनंजय पासवान, झामुमो के सुमंत मिश्रा ने पिछले दिनों पाटन क्षेत्र के ग्राम -उताकी के राजद नेता जयशंकर ठाकुर के मृत्यु होने के बाद उनके परिजनों को साथ लेकर पलामू आरक्षित अधीक्षक से मुलाकात किया एवं ज्ञापन सौपा । पलामू आरक्षि अधीक्षक से वार्ता के क्रम में आरक्षी अधीक्षक ने कहा कि जब तक मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आता है तब तक हम कुछ नहीं कर सकते हैं सोमवार तक रिपोर्ट आने की बात कही। वही आरक्षी अधीक्षक से मिलने के बाद परिजनों को न्याय दिलाने एवं अपराधियों के जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही गई क्योंकि प्रथम दृष्टि यह मामला हत्या का ही लगता है और अपराधी बहुत ही शातीर तरीके से हत्या करके साक्ष्य को छुपाने का काम किया है। साथ ही साथ मृतक के पोस्टमार्टम एम एम सीएचसी में भी हो सकता था लेकिन पलामू सिविल सर्जन के निरंकुश्ता के चलते मृतक जयशंकर ठाकुर का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया और आज रिम्स से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में इतनी देरी हो रही। जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि मृतक जयशंकर ठाकुर एक समाजसेवी एवं मिलनसार व्यक्ति वह अपने पीछे तीन पुत्र पत्नी एवं एक पुत्री को छोड़ कर चले गए।उनके परिजनों को जल्द से जल्द न्याय मिले।

