लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मनातु जंगल से 6 अपराधी हथियार व लेवी की रकम के साथ गिरफ्तार, नक्सली कनेक्शन उजागर
लातेहार।
जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मनातु थाना क्षेत्र के जंगलों में छापेमारी कर पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, नगद लेवी की रकम और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने KEC कंपनी के मजदूरों से छिनतई की घटना का भी खुलासा किया है।
क्या-क्या बरामद हुआ:
- 7.62 मिमी पिस्टल
- एक देशी कट्टा
- ₹28,500 नकद
- 6 मोबाइल फ़ोन
- लेवी से संबंधित दस्तावेज
गिरोह और नक्सली कनेक्शन
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आदेश गंझू गिरोह से इन अपराधियों का नक्सली संपर्क रहा है। इस गिरोह पर लंबे समय से लेवी वसूली और मजदूरों से जबरन वसूली के आरोप लगते रहे हैं।
लातेहार पुलिस की बड़ी सफलता, मनातु जंगल से छह अपराधी हथियार व लेवी की रकम के साथ गिरफ्तार, KEC मजदूरों से छिनतई का मामला सुलझा, 7.62 पिस्टल, देशी कट्टा, मोबाइल और ₹28,500 बरामद, आदेश गंझू गिरोह के नक्सली कनेक्शन का खुलासा, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी।

