सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में उत्साह से मनाया गया युवा दिवस

0
205aac4b-7e8f-47d2-8d2c-923f1c1b6f79

सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में उत्साह से मनाया गया युवा दिवस

गिरिडीह:- सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद जी के जयंती(युवा दिवस) के अवसर पर चित्र पर माल्यार्पण किया गया । संस्थान के निदेशक सह अध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। तत्पश्चात एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय- ‘ वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षक प्रशिक्षण की प्रासंगिकता राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में ‘ था। इस सेमिनार का प्रारंभ प्रो० राजकिशोर प्रसाद ने किया इसका मंच संचालन प्रशिक्षु आकांक्षा कुमारी ने किया और एक-एक करके सभी प्रशिक्षुओं ने उपरोक्त विषय पर अपनी-अपनी बात को विस्तारपूर्वक रखा। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो०संजीव कुमार सिंह ने भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में अपनी बात को रखा। इस सेमिनार का समापन प्रो० कौशल राज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ ओम प्रकाश कुमार राय, डॉ शमा परवीन , प्रो० धर्मेंद्र मंडल,प्रो० पोरस कुमार , प्रो०बृजमोहन कुमार प्रो० सोमा सूत्रधार, अंजली, मिंकल राजेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed