अमिताभ बच्चन ने फैंस को किया चौंकाया, आराम करने की सलाह के बाद बोले—कुछ दिनों तक नहीं लिख पाऊंगा
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने X पर पोस्ट कर अपने फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने और खुद पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। इसी वजह से वह फिलहाल कुछ लिख नहीं पा रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘apologies .. क्षमा प्रार्थी हूँ, कुछ दिनों के लिए आराम और सँवरने का समय निकालने को कहा गया है सो कुछ लिख नहीं पा रहा हूँ’।
हालांकि, उन्होंने अपनी सेहत को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। बिग बी के इस पोस्ट के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

