सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
गिरिडीह सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
झारखंड सरकार के माननीय उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के 06 सितंबर 2026 को हुए आकस्मिक निधन पर सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान
संस्थान परिसर में आयोजित शोक सभा में संस्थान के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने *दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, “माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन झारखंड, विशेषकर गिरिडीह जिले के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि वे एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में दूरदर्शी सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि थे। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री के रूप में तकनीकी शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की दिशा में उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।”
श्री सिंह ने कहा कि गिरिडीह ने एक ऐसे जनप्रिय नेता को खो दिया है, जो समाज के सभी वर्गों के लोगों के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहे। शिक्षा, युवा विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में उनके विचार और प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। वंही
शोक सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

