स्टूडियो 11 फैमिली सैलून का भव्य शुभारंभ, महिलाओं द्वारा संचालित उत्कृष्ट सैलून अब गिरिडीह में उपलब्ध

नारी सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश करते हुए स्टूडियो 11 फैमिली सैलून का भव्य उद्घाटन शनिवार को नारायणी सेंटर प्वाइंट मॉल में किया गया। यह सैलून दो महिलाओं — श्रीमती विभा सोंथालिया एवं श्रीमती संगीता अग्रवाल द्वारा संचालित किया जा रहा है। आज के उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाते हुए श्री प्रमोद अग्रवाल और श्री ध्रुव सोंथालिया के द्वारा फीता काटकर सैलून की शुरुआत की।

स्टूडियो 11 फैमिली सैलून ग्राहकों को उच्चस्तरीय सेवाएं प्रदान करता है, जहां सेवा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। यह सैलून बालों, त्वचा और मेकअप से जुड़ी हर प्रकार की सेवा प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधि श्री जोसेफ बेनी राज ने बताया कि स्टूडियो 11 की पूरे भारत में 200 से अधिक शाखाएं हैं और सभी में ब्रांड के स्वयं के विकसित व परीक्षण किए गए उत्पाद ही उपयोग किए जाते हैं।

इस खास अवसर पर गिरिडीह की प्रसिद्ध ज्योतिषी स्मिता, कविता राजगढ़िया, मनप्रीत कौर, अनुरूपा केशरी, मीना गुप्ता, डॉ० आरती लाल और नूतन शर्मा के साथ-साथ कई महिलाएं उपस्थित थीं।

ग्राहकों के लिए एक खास सौगात के रूप में, सैलून ने उद्घाटन के उपलक्ष्य में 30% की विशेष छूट की घोषणा भी की है।

अब गिरिडीहवासियों को भी स्टूडियो 11 की उत्कृष्ट सेवाएं, विश्वसनीयता और आरामदायक वातावरण का अनुभव अपने ही शहर में मिलेगा।