सतबरवा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई

सतबरवा (पालामू), 25 दिसंबर 2025: झारखंड के पालामू जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के बारी गांव में आज पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, पद्म विभूषण से सम्मानित महान राजनेता, कवि एवं लेखक अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। उपस्थित लोगों ने उनके अमर विचारों को याद किया, विशेष रूप से उनकी प्रसिद्ध रचना – “छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता” को उद्धृत कर कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम व्यक्तिगत और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ सकते हैं। अटल जी ने अपने जीवनकाल में भारत को मजबूत और विकसित बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया, जिसकी प्रेरणा आज भी हमें मिलती है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि सह सोशल मीडिया प्रभारी महेश यादव, मंडल प्रतिनिधि महेश्वर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, कृष्णा मेहता, अजय सिंह, निर्मल सिंह, रौशन मेहता, चंद्रशेखर सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में नारे लगाए – भारत माता की जय! वंदे मातरम! अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें