सतबरवा में ग्रामीण खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित कर उत्साहवर्धन
सतबरवा (पलामू), 30 दिसंबर 2025*: सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी आशीष सिंहा विगत कई वर्षों से ग्रामीण मोहल्लों के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों से वे ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल, क्रिकेट बैट-बॉल तथा वॉलीबॉल नेट वितरित कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते आ रहे हैं। उनका मानना है कि गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उसे निखारने की जरूरत है।
आज सतबरवा मस्जिद मुहल्ला में स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को बैट और बॉल वितरित कर आशीष सिंहा ने एक बार फिर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य शहनवाज खा, अतिउल्ला अशर्फी यादव तथा आशीष सिंहा ने संयुक्त रूप से खेल सामग्री प्रदान की।
कार्यक्रम में मोहम्मद अदनान सहित कई गणमान्य व्यक्ति और खिलाड़ी उपस्थित थे। मौके पर समीर आलम, मौहम्मद अनीस, तैमुर, इकबाल, जैफुला, शैफी, जुवैद, मोजफ्फर, राजा, नैय्यर, अहसान, तहा, तहुल्ला, आदनान, शहनवाज खा आदि ने भी शिरकत की।
आशीष सिंहा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में खेल प्रतिभा प्रचुर मात्रा में है। ऐसे आयोजनों से उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उपस्थित खिलाड़ियों ने समाजसेवी आशीष सिंहा और अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
यह पहल स्थानीय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

