स्पेस में सुनीता विलियम्स का बीतेगा 2024! NASA ने पुष्टि की, जानें उनकी धरती वापसी की योजना क्या है।

0
Untitled

बोइंग विमान से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचीं सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी अब इस साल नहीं हो सकेगी. नासा ने शनिवार (24 अगस्त) को बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी इस साल संभव नहीं है. सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 में बोइंग विमान में सवार होकर स्पेस स्टेशन पर पहुंचे थे. बोइंग स्टारलाइनर के कैप्सूल में खराबी आने की वजह से इनकी वापसी को टाल दिया गया था.

नासा के प्रमुख बिल नेल्सन का कहना है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अब स्पेसएक्स के रॉकेट में सवार होकर पृथ्वी पर वापस लौटना होगा. उन्होंने बताया कि स्टारलाइनर के प्रपल्शन सिस्टम खराब हैं, ऐसे में इस यान से अंतरिक्ष यात्रियों का धरती पर लौटना काफी जोखिम भरा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *