इजरायल ने हिज्बुल्लाह के 200 ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक, इमरजेंसी लागू

0
Untitled

लेबनान में मौजूद ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्लाह ने रविवार सुबह (25 अगस्त) इजरायल पर 320 से ज्यादा रॉकेट और ड्रोन से हमला कर दिया. इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया. हालांकि, इजरायल की सेना ने सभी रॉकेटों को मार गिराया. अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी दी जा रही है.

हिज्बुल्लाह ने दावा किया कि उसने इजरायल में 11 सैन्य ठिकानों पर हमला किया. इसमें इजरायली सेना की चौकियों पर 320 से अधिक रॉकेट दागे गए. वहीं, इजरायल की तरफ से भी बयान आया है. आईडीएफ के प्रवक्ता ने कहा कि 100 से अधिक इजरायली लड़ाकू जेट दक्षिणी लेबनान में गए थे. सेना ने सभी रॉकेटों को नष्ट कर दिया. 200 से अधिक लोकेशन को निशाना बनाया गया, जिनमें 6000 रॉकेट और यूएवी थे. इजरायल ने दावा किया कि इन्हीं 6000 रॉकेटों से हिज्बुल्लाह हमले की योजना बना रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *