सनातन परंपराओं के सम्मान एवं संरक्षण को लेकर संगठन की अपील
सनातन परंपराओं के सम्मान एवं संरक्षण को लेकर संगठन की अपील
गिरिडीह :जिले के समस्त सनातन धर्मावलंबियों से अपील करते हुए एक सामाजिक संगठन ने कहा है कि यदि किसी भी कार्यालय, संस्थान या कार्यस्थल पर उन्हें तिलक लगाने, रक्षा सूत्र कलावा बांधने अथवा अपने धर्म से जुड़े किसी भी पारंपरिक आचरण को अपनाने से रोका जाता है, या इस संबंध में कोई आपत्ति या टिप्पणी की जाती है, तो इसकी सूचना तत्काल संगठन को दें संगठन ने बताया कि इसके लिए संपर्क नंबर एवं सोशल मीडिया माध्यम उपलब्ध हैं, जिनके जरिए पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह लोगों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी घटनाओं पर संज्ञान लेकर उचित पहल करेगा, ताकि भविष्य में किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत विविधताओं वाला देश है, जहाँ सनातन परंपराएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा हैं। इन परंपराओं का सम्मान करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। किसी की धार्मिक आस्था या परंपरा पर प्रश्न उठाना सामाजिक समरसता के लिए उचित नहीं है।

