गिरिडीह कॉलेज में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, रवि शंकर एवं अनीशा बने मिस्टर एवं मिस फ्रेशर

गिरिडीह कॉलेज में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, रवि शंकर एवं अनीशा बने मिस्टर एवं मिस फ्रेशर

गिरिडीह: गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह के अंग्रेजी विभाग के एम.ए. सेमेस्टर–IV के छात्रों द्वारा सत्र 2025–27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु एक भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे हॉल नंबर 03 में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “मिस्टर फ्रेशर” एवं “मिस फ्रेशर” प्रतियोगिता रही, जिसमें रवि शंकर को मिस्टर फ्रेशर तथा अनीशा को मिस फ्रेशर चुना गया। विजेताओं को पुरस्कार प्रोफेसर बालेन्दु शेखर त्रिपाठी द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.बलभद्र सिंह एवं प्रोफेसर सतीश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में डॉ. बलभद्र सिंह ने नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं आपसी समन्वय को बढ़ावा देते हैं। वहीं प्रोफेसर सतीश कुमार यादव ने छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. सीमा रानी मिंस एवं प्रोफेसर डी.के. वर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों के उत्साह एवं आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में तनवीर, ऋषिता, रूबी, मिशा, रूपाली, विवेक एवं नितेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम पूरे उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।