समाहरणालय सभागार में हुआ जनता दरबार का आयोजन

1000395317

*समाहरणालय सभागार में हुआ जनता दरबार का आयोजन*

*उपायुक्त ने एक-एक कर सुनी फरियादियों की समस्याएं तथा प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी को किया निर्देशित* गढ़वा:–जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। उन्होंने जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडो से आए फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर सुनी एवं उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।सर्वप्रथम रमना प्रखंड के ग्राम मरवनियाँ से आये हरी भूंइया तथा हरिहर भूंइया ने अपने आवेदन के जरिए बताया की उनकी जमीन को NH-75 के निर्माण हेतु अधिग्रहित कर लिया गया परन्तु अभी तक मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है अतः उन्होंने उपायुक्त से अधिग्रहित जमीन ka पैसा भुगतान कराने हेतु अनुरोध किया।वहीं रमना प्रखंड के ग्राम मरवनियाँ से ही आये वृद्ध महिला /पुरुषो ने अपने आवेदन के माध्यम से बताया की उनलोगों का वृद्धा पेंशन पिछले 15 महीने से बिना किसी सुचना के हमसभी वृद्धजनों का पेंशन बंद कर दिया गया। जिससे हम सभी को अपना जीवन यापन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। इसकी सुचना हमलोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन के माध्यम से दिया हूँ किन्तु अभी तक कोई जवाब नहीं मिल पाया है। ग्राम मरवनियाँ से आये सभी वृद्धजनों ने अपने आवेदन के माध्यम से उनके बंद परे पेंशन को पुनः चालू कराने हेतु उपायुक्त से अनुरोध किया।ग्राम पनघटवा से आये पारस यादव ने अपने आवेदन के माध्यम से उपायुक्त से धान का पैसा दिलाने हेतु अनुरोध किया। उन्होंने बताया की फरवरी में झारखण्ड सरकार ई-उपार्जन केंद्र व्यापार मंडल धुरकी को 42 क्विंटल धान दिया था, किन्तु अभी तक उसका पैसा उन्हें नहीं मिल पाया है। वहीं भवानाथपुर के ग्राम अरसली (उत्तरी) से आये राम जन्म विश्वकर्मा ने उपायुक्त को अपने आवेदन के माध्यम से बताया की उनकी पत्नी मांति देवी के नाम से 2022 में ही प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति प्राप्त हुई किंतु अभी तक उसकी राशि नहीं मिल पाई है। पता करने पर ग्राम सेवक एवं कोऑर्डिनेटर के द्वारा बीस हजार की मांग की गई जो की मैं यह देने में असमर्थ हूं। उन्होंने यह भी बताया कि उनका मकान पिछली बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया है तथा कभी भी उनका मकान गिर सकता है, जिससे उनके परिवार की जान भी जा सकती है। अतः उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि इसकी जांच कराते हुए दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें आवास योजना का पैसा दिलवाया जाए।आज के जनता दरबार में आमजनों के विभिन्न समस्याओं से संबंधित 20 से अधिक मामले प्राप्त हुए। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş