गढ़वा में पीएम आवास योजना कर्मियों का प्रशिक्षण जारी गढ़वा: आवास योजना के नए कर्मियों को MIS व फील्ड वेरिफिकेशन की दी जा रही जानकारी
नवनियुक्त प्रखंड समन्वयक,लेखापाल को दिया जा रहा है प्रशिक्षण
गढ़वा:–प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत नवनियुक्त प्रखंड समन्वयक, लेखापाल,कंप्यूटर ऑपरेटर को पिछले 15 अगस्त को नियुक्ति पत्र दिया गया था।
इसके पश्चात सभी नवनियुक्त कर्मियों को जिला ग्रामीण विकास शाखा गढ़वा में आवास योजना के विभिन्न पहलुओं एमआईएस रिर्पोटिंग, कंप्यूटर से संबंधित जानकारी,क्षेत्र का जानकारी, लेखा की जानकारी तथा क्षेत्र भ्रमण कर आवास की भौतिक स्थिति एवं लाभुकों से मिलकर उनकी सत्यता की जांच करने सहित अन्य पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
प्रशिक्षण परियोजना पदाधिकारी ज्ञानेश्वर शुक्ला, जिला समन्वयक संजीव पांडे तथा प्रशिक्षण समन्वयक रानी द्विवेदी के द्वारा नवनियुक्त कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस मौके पर जिला समन्वयक ज्ञानेश्वर शुक्ला ने कहा कि सभी नवनियुक्त प्रखंड समन्वयक, लेखपाल, कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रत्येक दिन विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे उन्हें कार्य करने में कोई समस्या उत्पन्न हो।
इस मौके पर जागृति पांडे, प्रीतम कुमारी, श्वेता कुमारी,कुमार सानू केसरी सहित कई नवयुक्त कर्मचारी उपस्थित थे।

