“जनसेवा में जुटे दिनेश प्रसाद यादव, नगरवासियों की समस्याओं का कर रहे समाधान”
समाजसेवी दिनेश प्रसाद यादव द्वारा नगर निगम अंतर्गत कई जनता जनार्दन संबंधित विभिन्न प्रकार के मामलों की समस्याओं का समाधान किया गया ।।सुबह से लेकर रात तक कई नगरवासी अपनी अनसुलझी समस्याओं के साथ आते हैं जिसका निदान अपने स्तर से समाधान करने का प्रयास करते हैं। दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि आज केंद्र सरकार की कई योजनाएं का लाभ दिलाने हेतु प्रयासरत हूं जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, सोलर लाइट, राशन कार्ड के तहत कई लोगों के कागजातों की जाँच कर विभागों को सौंपा गया। इसके अलावा प्रेम प्रसंग शादी विवाह, जमीन विवाद, चोरी, रोड,नली,गली,बिजली बिल संबंधित विभिन्न प्रकार के मामलों को भी सुनकर न्यायसंगत पंचायत करने का प्रयास करते हैं।

