कलाकारों की उत्साह के साथ झलक 2026 की ऑडिशन संपन्न
कलाकारों की उत्साह के साथ झलक 2026 की ऑडिशन संपन्न
लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
स्वर्गीय लता मंगेशकर की याद में आयोजित गीतों की प्रतियोगिता झलक 2026 की ऑडिशन राउंड की प्रतियोगिता रविवार को सम्पन्न हुई। यह प्रतियोगियों मेदिनीनगर के त्रिपाठी इंटरनेशनल हॉल में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएमएम के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंहा ने किया। उन्होंने कहा कि कलाकारों को एक मंच प्रदान करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ऑडिशन राउंड की प्रतियोगिता तीन वर्गों में की गई। जिसमें 15 साल तक, 16 से 25 साल तक और 26 से उच्च आयु वर्ग के कलाकार शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक सुमित भट्टाचार्य और अमर सहाय ने बताया कि ऑडिशन राउंड में हर वर्ग से पांच पांच कलाकारों का चयन ग्राउंड फिनाले के लिए किया जाएगा। चयनित कलाकारों को सूची 6 अप्रैल को जारी किया जाएगा। ऑडिशन राउंड के निर्णायक मंडली में गढ़वा के उमेश विश्वकर्मा व बनारस के आनंद कुमार शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में बबलू चावला, अश्विनि सिंह, मो अनवर, सुशीला मिश्रा, शर्मिला सुमी आदि का सराहनीय योगदान रहा।


