ऑक्सफोर्ड के बच्चों ने लहराया हिन्दुस्तान ओलंपियाड में परचम
ऑक्सफोर्ड के बच्चों ने लहराया हिन्दुस्तान ओलंपियाड में परचम
हिन्दुस्तान ओलंपियाड हिन्दुस्तान टाइम्स एवं एचटी मीडिया के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 5 अप्रैल को आयोजित ओलंपियाड में विद्यालय के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है। उन्हें 3100, 2100 एवं 1100 रू॰ का चैक एवं सर्टिफिकेट ऑफ डिस्ट्रिक्ट एक्सीलेंस प्रदान किया गया।
अविराज कक्षा-सातवीं, पल्लवी रानी कक्षा-आठवीं, मोहम्मद हाशिम कक्षा-नवीं, अद्विक अग्रवाल कक्षा-दसवीं, मानसी कुमारी कक्षा-ग्यारहवीं, हंशिका सिंह कक्षा-ग्यारहवीं, आर्यन राज गुप्ता कक्षा-ग्यारहवीं पलामू जिले में प्रथम स्थान, प्रतीक शंकर कक्षा-सातवीं, अमीषा पांडे कक्षा-आठवीं, विपुल कुमार मेहता कक्षा-नवीं, अंजलि कुमारी कक्षा-ग्यारहवीं, रुशदा आलम कक्षा-ग्यारहवीं, राज पांडे कक्षा-ग्यारहवीं पलामू जिले में द्वितीय स्थान अश्विनी अग्रवाल कक्षा-तीसरी, निवान सिंह कक्षा-छठवीं, अनिषा प्रियदर्शी कक्षा-आठवीं, हर्षित कुमार कक्षा-नवीं, प्रांजल रंजन कक्षा-दसवीं, हर्ष आनंद कक्षा-ग्यारहवीं, जानवी वर्धन कक्षा-ग्यारहवीं एवं अभिनव कुमार मेहता कक्षा-ग्यारहवीं पलामू जिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया ।
मेधावी पुरस्कृत छात्रों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर विद्यालय के प्राचार्य विजिश तिलक ने हार्दिक शुभकामनाएँ देकर प्रातः प्रार्थना सभा में कहा कि – हमारा विद्यालय इसी प्रकार बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देकर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने एवं बच्चों को उत्कृष्ट स्थान दिलाने हेतु संकल्पित है। बच्चे स्वाध्याय भी करें एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के विशेष मार्गदर्शन का पालन करते रहें। अन्य छात्रों को संबोधित कर कहा कि आप सब भी एक दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाकर अपने विद्यालय एवं माता पिता का नाम रोशन करें

