सहायिका अंजू देवी का हुआ चयन

0
d3d4df8c-b2e5-4c95-a882-21308a407cf5

सहायिका अंजू देवी का हुआ चयन

केतार केतार पंचायत के मध्य विद्यालय केतार में आंगनबाड़ी मध्य केंद्र में सहायिका चयन हेतु आमसभा का आयोजन किया गया।केतार पंचायत के वार्ड नंबर 10 में सहायिका का चयन को लेकर बीडीओ भवनाथपुर सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी केतार नंदजी राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी केतार सावित्री कुमारी, थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी,पर्यवेक्षिका रिंकी देवी की उपस्थिति में हुआ। वहीं वार्ड नंबर 10 के ग्रामीण महिला एवं पुरूष के बीच चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। सहायिका पद के लिए सात अभ्यर्थियों का आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें शैक्षिक योग्यता के आधार पर सभी अभ्यर्थियों का अंक का निर्धारण किया गया। जिसमें अंजू कुमारी 22 अंक, सूर्यमाला देवी 14 अंक, चिंता देवी 14 अंक, ललिता देवी 14 अंक, शारदा देवी 12 अंक, संध्या देवी 10 अंक प्राप्त हुए।इस प्रकार सहायिका पद के लिए अंजू देवी पति दिलीप कुमार राम को चयनित किया गया। वहीं इस मौके पर प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार, मुखिया प्रमोद कुमार, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र बैठा, कुंदन प्रसाद, बिंदु राम, जोखू राम,शैला देवी, सहीत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *