सेवानिवृत्त वन निगम कर्मचारी की मौत, गांव में पसरा मातम

0
e7927f94-a221-4392-8410-b29e9d17ca15

सेवानिवृत्त वन निगम कर्मचारी की मौत, गांव में पसरा मातमः
चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वडीहा पंचायत के ग्राम कोल्हुआ खुर्द निवासी 62 वर्षीय श्याम बिहारी दुबे की कल शाम अचानक मौत हो गई जिससे पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है । श्याम बिहारी दुबे वन निगम में कर्मचारियों के पद से सेवानिवृत हुए थे और बिल्कुल स्वस्थ थे । इनका एकमात्र पुत्र 30 वर्षीय अविनाश कुमार दुबे सीआरपीएफ 239 बटालियन का जवान है और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के रामपुर में पदस्थापित है अविनाश ने दूरभाष पर बताया कि एक महीने की छुट्टी बिताकर घर से कल ही वापस अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने उत्तर प्रदेश जा रहा था । उसके पिताजी उसे छोड़ने रेलवे स्टेशन डालटनगंज तक आए थे और सही सलामत घर गए । जब मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर पहुंचा तब अचानक घर से खबर आई कि पिताजी की तबीयत खराब है और थोड़ी ही देर में सीने में दर्द के कारण उनकी मौत हो गई ।
गांव के पूर्व उपमुखिया नवनीत दुबे ने बताया कि यह गांव के लिए बहुत बड़ी क्षति है, श्याम बिहारी दुबे जी बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्ति थे उनके जाने से समाज को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है जिसका भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है । ये हर सामाजिक और धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेते थे और युवाओं का मनोबल हमेशा ऊंचा बनाए रखते थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *