कोयल नदी हादसे पर किशोर पांडे ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग
कोयल नदी हादसे पर किशोर पांडे ने जताया शोक, सरकार से मुआवजे की मांग
चैनपुर। कोयल नदी के बोकया में करमा पूजा विसर्जन के दौरान पांच बच्चों की डूबने से हुई मौत पर अभिभावक संघ अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडे ने गहरा दुख जताया। उन्होंने सरकार से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
श्री पांडे ने कहा कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए विसर्जन के दौरान अभिभावकों और प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और इससे सभी को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने मृत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को शक्ति देने की प्रार्थना की

