करमा डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी में हादसा, चार की मौत, एक की तलाश जारी
करमा पर्व के दूसरे दिन करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने गहरा शोक व्यक्त किया घटना को दुःखद बताते हुए। मृत युवकों के परिजनों के प्रतीक संवेदना जताई है। मरने वाले का नाम इस प्रकार है। अमित कुमार ठाकुर 20 वर्ष , विशाल कुमार पासवान 17 वर्ष, आदर्श सिंह 12 वर्ष, नीतीश कुमार सिंह 20 वर्ष की मौत हो गई। जबकि हेमंत कुमार सिंह की तलाश जारी हैं। यह घटना से पूरा पलामू शोक में डूब गया है। मोर्चा अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को आपदा की ओर से चार चार लाख रुपए की मुआवजा देने की मांग मुख्यमंत्री से की है।

