भारतीय हस्तशिल्प मेला प्रदर्शनी एवं का विक्री का हुआ शुभारंभ बीडीओ ने फीता काट कर किया उद्घाटन

0
cee4cc3a-8695-45bb-ab5b-5c00230e5678

भारतीय हस्तशिल्प मेला प्रदर्शनी एवं का विक्री का हुआ शुभारंभ बीडीओ ने फीता काट कर किया उद्घाटन

गढ़वा:-शहर के टाउन हॉल के मैदान में भारतीय हस्तशिल्प मेला प्रदर्शनी एवं बिक्री का शुभारंभ गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण मेला आयोजन समिति के प्रमुख अमित सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर वह भगवान गणेश की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण ने कहा कि शहर में इस तरह के मेला लगने से लोगों को एक ही जगह पर विभिन्न तरह के सामग्री मिल जाते हैं उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे भारत के विभिन्न प्रांतो का अलग-अलग तरह के सामान मिलने से लोगों को सहूलियत होती है उन्होंने कहा गढ़वा हरेक मामले में आगे बढ़ रहा है बाहर के या गाँव में निर्मित हुआ समान लोगो को आसानी से मिल जाता है उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए खेलने के लिए विभिन्न तरह के झूला इत्यादि खेल सामग्री लगाए गए हैं जिससे बच्चों के मां के अंदर एक अलग ही ऊर्जा का संचार होता है जबकि मेला के प्रोपराइटर अमित सिंह ने कहा कि इस मेले में देसी विदेशी झूलो के साथ लखनऊ का चिकन वर्क, भदोही का कालीन, बनारसी सूट एवं साड़ी, भागलपुर का शिल्क, आसाम का बांस से बना सामान,गुजराती सूट एवं चादर,लखनऊ का टेराकोटा एवं क्रोकरी, बंगाल का काथा वर्क, दिल्ली का ब्लॉक प्रिंट कुर्ती,मुरादाबाद का पीतल से बना सामान,नागालैंड का ड्राई फ्लावर ,सहारनपुर का फर्नीचर ,हरियाणा की बेडशीट एवं चादर,बंगाल का जुट बैग,घर की सफाई के लिए अत्याधुनिक यंत्रज़ लुधियाना का मोजा टोपी स्वेटर लुधियाना के जैकेट सहित विभिन्न तरह के सामानों के लिए अलग-अलग स्टाल लगाए गए हैं
जबकि इस मौके पर सत्यनारायण सिंह,प्रियम सिंह,प्रकाश तिवारी,जसीम,सद्दाम,जितेंद्र सिंह
अंकित सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *