हेमंत सरकार पार्ट 2.0 का मजबूत मंत्रिमंडल विस्तार, नहीं रूकेगा पलामू प्रमंडल का विकास

0
d5121cb7-a452-45b8-9837-09efe436ff4e

पलामू – हेमंत सरकार पार्ट 2.0 का मजबूत मंत्रिमंडल विस्तार, नहीं रूकेगा पलामू प्रमंडल का विकास।
मंत्री हुए मिथलेश ठाकुर, पलामू प्रमंडल है हर्षित : दीपक तिवारी
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के मंत्रिमंडल में गढ़वा विधायक को दुगुना ताकत मिली है। पलामू प्रमंडल के विकास की गति तेज होगी। ये बातें कहीं दीपक तिवारी ने। जब दिग्गज पेयजल एवं स्वच्छता के साथ उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथलेश ठाकुर से मुलाकात के उपरांत बधाई देकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दीपक तिवारी ने पलामू की जनता मंत्री बनने पर हर्षित मन से मिथलेश ठाकुर को अवगत कराया। साथ ही बताया कि अपने मंत्री का पलामू – गढ़वा की जनता इंतजार कर रही है। इस दौरान मंत्री मिथलेश ठाकुर ने पलामू प्रमंडल के कार्यों में तेजी लाने का भरोसा देते हुए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने एवं सच्चाई से अवगत कराने का आह्वान किया। साथ ही वादा किया कि हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में वर्तमान सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *