सेवा पखवाड़ा अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यशाला संपन्न।
मेदिनीनगर। 20 फूटा स्थित पलामू भाजपा जिला कार्यालय में देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई जिसमे सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा, संकट के समय नेतृत्व, सभ्यता का पुनःरूधार, भारत वैश्विक राजदूत, कृषि क्रांति जन सुरक्षा समाधान ट्रेडिंग से मैन्युफैक्चरिंग महिला सशक्तिकरण , पुनर्वास के लिए ग्लोबल मॉडल एनर्जी ट्रांसफॉरमेशन भारत और युवाओं का विकास इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट,भोकल फार लोकल, कौशल एवं शिक्षा रोजगार सृजन एवं अवसर, डिजिटल इंडिया और तकनीक की प्रगति, अंतरिक्ष अन्वेषण और तकनीकी नेतृत्व, एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण संरक्षण, ऑपरेशन सिंदूर, अनुच्छेद 370 गांव में उजाला राष्ट्र उजाला, जय किसान जय विज्ञान विज्ञान, लोकतंत्र की रक्षा जैसे अन्य विषयों जो उनके कार्यशैली से जुड़ी है उसे प्रदर्शित किया गया है।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम प्रभारी मनोज महतो बाजपेई ने कहा कि स्वदेशी उत्पादन एवं उपयोग से ही देश आत्मनिर्भर बनेगा इसमें सरकार के प्रयासों के साथ-साथ जन भागीदारी एवं जन जागरण भी बहुत जरूरी है।
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि आत्मनिर्भर देश बनने के लिए पांच स्तंभ जैसे अर्थव्यवस्था मजबूत व विकास में गति, आधारभूत संरचना, टेक्नोलॉजी, युवा शक्ति, मांग एवं आपूर्ति शामिल है। मेड इन इंडिया एवं मेकिंग इंडिया का मतलब स्वदेशी की ही परिकल्पना है। इससे उत्पादन एवं रोजगार भी बढ़ते हैं और आर्थिक दृष्टि से देश मजबूत भी होता है।
वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं दूरदर्शिता में देश आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है और सभी क्षेत्रों में देश में विकास अग्रसरता की ओर है।
जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि विकसित भारत का सपना आत्मनिर्भर भारत से ही पूरा होगा स्वदेशी अपनाना होगा और गांव-गांव घर घर तक स्वदेशी का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करना होगा ताकि सभी लोग देश के नवनिर्माण में अपनी जिम्मेवारी भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यक्रम प्रभारी उपाध्यक्ष सुनील पासवान ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह बिपिन बिहारी सिंह विजय आनंद पाठक परशुराम ओझा मनोज भुइया विभाकर नारायण पांडे उदय शुक्ला कृष्लय तिवारी शिवकुमार मिश्रा विजय ओझा जय दुबे सोमेश सिंह ज्योति पांडे प्रियरंजन कुमार छोटू सिंहा विपुल गुप्ता विजय कुशवाहा सतीश पासवान प्रेमजीत कुमार जितेंद्र तिवारी शुभम प्रसाद सरवन गुप्ता राजेश गुप्ता ईश्वरी पांडे प्रधान सक्सेना आनंद सिंह नवीन पांडे जितेंद्र तिवारी राकेश पांडे विजय सिंह सत्येंद्र यादव दीपक सिंहा मनदीप प्रजापति प्रदीप पासवान अलख दुबे मनोरंजन दुबे रूपा सिंह रीना किशोर मंजू गुप्ता सुनीता सिंह रीमा शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।
जारी-

