सदर प्रखंड में भीम आर्मी की नई कमेटी का गठन, सद्दाम हुसैन बने प्रखंड अध्यक्ष
सदर प्रखंड में भीम आर्मी की नई कमेटी का गठन, सद्दाम हुसैन बने प्रखंड अध्यक्ष
मेदिनीनगर, पलामू।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी के जिला कार्यालय, मेदिनीनगर में रविवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भीम आर्मी जिला अध्यक्ष चंदू राम ने की, जबकि संचालन सत्यप्रकाश राम ने किया। बैठक में संगठन विस्तार एवं जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा करते हुए सदर प्रखंड कमेटी का गठन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। क्षेत्र में गरीब, वंचित एवं कमजोर वर्गों की जमीनों पर अवैध कब्जे की घटनाएं बढ़ रही हैं तथा दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के लोगों का लगातार शोषण किया जा रहा है। साथ ही अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं शैक्षणिक संस्थानों में व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर भी चिंता व्यक्त की गई।
नेताओं ने कहा कि भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने का कार्य करेगी। संगठन को पंचायत एवं वार्ड स्तर तक विस्तार देकर संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठन समर्थित उम्मीदवारों को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष चंदू राम द्वारा सद्दाम हुसैन को भीम आर्मी सदर प्रखंड का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवगठित प्रखंड कमेटी
- अध्यक्ष : सद्दाम हुसैन
- उपाध्यक्ष : संजय सिंह चेरो
- प्रखंड सचिव : फंटूश कुमार
- आईटी सेल प्रभारी : मंटू कुमार
इसके अतिरिक्त प्रेम कुमार, धनंजय कुमार, गुडन कुमार, बबलू कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं को सदस्य के रूप में संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष चंदू राम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का आह्वान किया।
बैठक में भीम आर्मी जिला अध्यक्ष चंदू राम, आसपा नेता नागमणि रजक, राम कुमार रवि, जिला प्रभारी प्रदीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुहैल अंसारी, यशवंत पासवान, जिला सचिव प्रमोद कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। बैठक में कार्यकर्ताओं के उत्साह और सहभागिता ने संगठन की बढ़ती मजबूती एवं जनसमर्थन का स्पष्ट संदेश दिया।

