गिरिडीह में रक्तदान महादान, शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह
गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन और श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बृहद रक्तदान शिविर आज श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम में चल रहा है।
इस शिविर में अभी तक 102 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका है। रक्तदाताओं में काफी उत्साह है और अपेक्षा है यह संख्या बढ़ेगी।
इस रक्तदान शिविर के संयोजक श्री पंकज राठी एवं सहसंयोजक CA संजय शर्मा है।
कैंप को सफल बनाने में डॉक्टर सज्जन कुमार डोकानिया ब्लड बैंक के डॉक्टर सोहेल मुकेश जालान सतीश केडिया नीलकमल भारतीय सुनील मोदी महासचिव राकेश मोदी श्री संजय बुधौलिया विकास खेतान सरवन केडिया रेड क्रॉस सोसाइटी के अरविंद कुमार मदन विश्वकर्मा विवेश जालान आदि कई सदस्यों का सहयोग निरंतर बना रहा।
रक्तदान का अंतिम आंकड़ा शाम को 6:00 बजे के बाद दिया जाएगा।

