सांप काटने से घायल हुई महिला, गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती

गढ़वा थाना क्षेत्र के करूवा कला गांव निवासी विपिन तिवारी की पत्नी अनीता तिवारी शनिवार को सांप काटने से घायल हो गई उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में अनीता तिवारी ने बताया कि वह अपने घर के किचन में कुछ काम कर रही थी इसी दौरान फनीका नमक सांप ने उसके बाएं हाथ के उंगली में काट लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे आनन -फानन में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है