सांप डसने से महिला की मौत

0
d8f35c1e-a62a-4e18-b02e-ef0f7e03beea

सांप डसने से महिला की मौत

केतार।थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर पंचायत के आदिवासी बहुल टोला मायर निवासी सूर्यनाथ सिंह के 42 वर्षीय पत्नी ललिता देवी को शनिवार की देर रात सांप काटने से मृत्यु हो गई।परिजन झाड़ फूंक करवाने कोन के रामगढ़ ले गए।जब स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो रावटसगंज के लोड़ी अस्पताल ले जाया गया।लेकिन पूरे शरीर में विष फैलने के कारण अस्पताल में ही मृत्यु हो गई।अचानक मृत्यु की घटना गांव में फैलते ही कोहराम मच गया।सुबह अपने घर शव पहुंचते ही परिजन चीत्कार मार कर रोने लगे माहौल पूरा गमगीन हो गया।मृत्यु की सूचना पाते ही आसपास के गांव के लोग उपस्थित होकर परिजनों को सांत्वना देते हुए ढाढस बढ़ाया। मृतक के दो पुत्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *