रुचिर तिवारी ने लगाया आरोप, कहा विधायक 10 साल की नाकामी छुपा रहे

0
a04c5d9d-c40b-49d9-9e1b-8e3982997399

10 वर्षों के नकामी को छुपाने हेतु शिलान्यास कर रहे भाजपा बिधायक–रूचिर तिवारी।

पूर्व मेयर निगम वासियों को शुद्ध पानी पिलाने में भी रही नाकामयाब अब डाल्टनगंज विधानसभा में बहा रही घड आंसू —

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने सदर प्रखंड के ग्राम सुआ के टोला भुषही में जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि 10 साल के कार्यकाल में भाजपा विधायक ने गांवों में जाकर काम तो दूर की बात है ग्रामीणों से मिलना भी मुनासिब नहीं समझा और आज जब चुनाव नजदीक आ गया है तो शिलान्यास करके राज्य सरकार के पैसा से प्रधानमंत्री मोदी का प्रचार करवा रहे हैं वहीं भाजपा के पूर्व मेंयर अरुणा शंकर मेदिनीनगर नगर निगम में 5 वर्षों तक पीने का पानी भी आम जनता को उपलब्ध नहीं करा पाई और आज डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास करने के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। जनता इन सबको पहचान चुकी है।सुआ पंचायत के भुषही टोला विकास से कोसों दूर है बिजली के तार और पोल की स्थिति जर्जर हो चुकी है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।सुआ रेलवे अंडरब्रिज नहीं बनने से यहां के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।और वें प्रतिदिन हादसे का शिकार हो जाते हैं। भाकपा भाजपा के 10 वर्षों के बिधायक के नकामी को आम जनता तक पहुंचाएंगी।अंत में अपना बुथ सबसे मजबूत का नारा लगाकर लोगों ने इस बार भाजपा को हराने का संकल्प लिया। जनसंपर्क अभियान में अखिल भारतीय नौजवान संघ के उपाध्यक्ष आलोक कुमार तिवारी, ननहक तिवारी,राजीव कुमार चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *